अवैध बजरी परिवहन/खनन व भण्डारण के खिलाफ कार्यवाही

-अवैध बजरी से भरे हुये 1 ट्रेक्टर व 1 जेसीबी को किया जप्त

बूंदी 17 जनवरी। राज्य सराकर द्वारा जारी 100 दिवसीय कार्ययोजना के तहत जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव ने जिले मे हो रहे अवैध बजरी खनन / परिवहन व भण्डारण के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु समस्त वृताधिकारियो के निर्देशन मे समस्त थानाधिकारियो को कार्यवाही करने के निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बून्दी  रामकुंवार कस्वा के निर्देशन मे वृत्ताधिकारी वृत्त हिण्डोली  सज्जनसिह आरपीएस के सुपरविजन में मन एसएचओ मुकेश कुमार यादव उनि मय पुलिस थाना दबलाना की टीम द्वारा रात्रि गस्त एंव अवैध कार्य चैकिग के दौरान अवैध बजरी खनन / परिवहन व भण्डारण के खिलाफ कार्यवाही करते हुये अवैध बजरी परिवहन करते हुए एक ट्रेक्टर स्वराज 735FEE रंग नीला व सफेद बिना नम्बरी चैचिस नम्बर MBNAK49AHPTB55204 व इंजन नम्बर CJ13/SFB03756 मय ट्रोली नीले रंग का चालक मोहन लाल आ 0 रामदयाल जाति माली उम्र 52 साल निवासी मेण्डी थाना दबलाना जिला बून्दी को डिटेन कर थाना परिसर में खड़ा करवाया जाकर उक्त ट्रेक्टर

चालक के विरूद प्रकरण सं 18/24 धारा 379 भादस 4/21 एमएडीआर एक्ट मे प्रकरण दर्ज कर जाँच शुरू की गई।

दौराने गस्त अवैध खनन करती हुई एक जेसीबी मशीन बिना नम्बरी जिसके इंजन नम्बर H00347520 चेचिच नम्बर

HAR3DXS4T03159843 को डिटेन कर थाना परिसर मे लाकर खडी करवाई। उक्त वाहन जेसीबी के सम्बंध मे

कार्यवाही हेतु खनन विभाग बून्दी को सूचना कि गई।

गिरफ्तार शुदा मुल्जिम- 1. मोहन लाल आ 0 रामदयाल जाति माली उम्र 52 साल निवासी मेण्डी थाना दबलाना जिला बून्दी.