-कार्यवाही मे 94 पव्वे अवैध देशी शराब जप्त
बूंदी 10 जनवरी। पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर द्वारा राज्य सरकार की 100 दिवसीय कार्य योजना के तहत चलाये गये विशेष अभियान के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव आईपीएस के आदेश क्रमांक 334-38 दिनांक 04.01.2024 की पालना मे अवध मादक पदार्थ, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी व अवैध गति विधियों मे लिफ्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे। इस पर अति . पुलिस अधीक्षक बून्दी रामकुंवार कंसवा के मार्गदर्शन मे व नरेन्द्र कुमार पारीक वृताधिकारी बून्दी के सुपरविजन मे थानाधिकारी थाना कोतवाली पवन कुमार मीणा पु.नि के नेतृत्व मे थाना स्तर कि टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए शहर बून्दी मे अवैध देशी शराब कि कार्यवाही मे मुलजिम गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 94पव्वे अवैध देशी शराब जप्त करने मे सफलता अर्जित कर अभियान को सफल बनाने मे महत्वपुर्ण भुमिका का निर्वहन किया गया ।
नाम पता गिरफ्तार आरोपी -
1-आदिल खान पुत्र श्री ईदुल खान उम्र 38साल निवासी महावीर कॉलोनी, सत्तार पान वाले की गली, बूंदी थाना कोतवाली जिला बून्दी