जिले में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने वालों के विरूद्ध कार्यवाही, दो दर्जन से अधिक चरखियां जब्त

बूंदी, 11 जनवरी। जिला मजिस्टेªट एवं जिला कलेक्टर द्वारा आदेश जारी कर क्षेत्र में प्रातः 6 से 8 व सायं 5 से 7 की समयावधि में पतंगबाजी पर रोक लगाने तथा प्लास्टिक व अन्य सिन्थेटिक पदार्थों से बने चाइनीज मांझे का प्रयोग, निर्माण व उसके बेचने के प्रतिबंधित आदेश की पालना में गुरुवार को जिलेभर में कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से बिक रहे प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की 28 चरखियां जब्त की गई।  

            
हिंडोली उपखण्ड अधिकारी कुलदीप सिंह शेखावत ने पेचकी बावड़ी में कार्यवाही करते हुए एक दुकान से 3 चरखियां, उपखण्ड अधिकारी केशवरायपाटन मालविका त्यागी ने केशवरायपाटन शहर से 20 चरखियां तथा तालेड़ा तहसीलदार रवि शर्मा ने तालेडा में कार्यवाही करते हुए 5 चरखियां जब्त की। कार्यवाही के दौरान प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के दुबारा नहीं बेचने के लिए पाबंद किया गया। साथ ही दुबारा प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बैचने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी गई।