Bundi : श्री महावीर आइसक्रीम पर हुई कार्यवाही
ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
फ्रीजों में फंगस लगा हुआ पाया गया। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत बूंदी शहर के जय महावीर कुल्फी भण्डार का निरीक्षण भी किया गया, जहाँ फ्रीज में कॉकरोच पाये गये।
बूंदी, 23 मई। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत मंगलवार को मैसर्स श्री महावीर आईस्क्रीम, इन्द्रा मार्केट बून्दी का मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी सामर के निर्देशन में निरीक्षण किया। जहां पर फ्रीजों की सफाई नहीं पाई गई तथा फ्रीजों में फंगस लगा हुआ पाया गया। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत बूंदी शहर के जय महावीर कुल्फी भण्डार का निरीक्षण भी किया गया, जहाँ फ्रीज में कॉकरोच पाये गये। इस पर सीएमएचओ ने मौके पर साफ-सफाई के निर्देश दिए। मौके पर ही संबंधित दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के नियम 2011 के धारा 32 के तहत सुधार सूचना नोटिस जारी किए गए। साथ ही भविष्य में ऐसी गलती की दुबारा नहीं करने के लिए पाबंद किया गया। इसके अलावा एफएसएसए एक्ट 2006 के तहत नमूने लेकर खाद्य प्रयोगशाला में जांच हेतु भिजवाये गये। जांच रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय सिंह एवं मोजी लाल कुम्भकार तथा टीम के सदस्य मौजूद रहे।