संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
अभिभाषक परिषद बूंदी ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन
बूंदी 19 मई परिषद बूंदी के तत्वाधान में राजस्थान सरकार को जरिए जिला कलेक्टर बूंदी मिनी सचिवालय की मांग करते हुए मिनी सचिवालय हेतु प्रस्ताव बनाकर भूमि आवंटन किए जाने की मांग रखी गई
अधिवक्तागण का तर्क रहा कि राजस्व न्यायालय एवं न्यायिक न्यायालय तथा अन्य राजकीय कार्यालय एक ही परिसर में होने से पक्षकारों व आमजन को सस्ता सुलभ व शीघ्र न्याय प्रदान करने की राज्य सरकार की मंशा पूर्ण करने हेतु मिनी सचिवालय का बनना बहुत आवश्यक है इससे बूंदी के सर्वागीण विकास में मदद मिलेगी
ज्ञापन अभिभाषक परिषद बूंदी के अध्यक्ष आनंद सिंह नरूका ने जिला कलेक्टर बूंदी को प्रेषित की परिषद के सचिव मुकेश शर्मा ने ज्ञापन पढ़कर सुनाया ज्ञापन में उपाध्यक्ष राजीव लोचन गौतम सह सचिव अरविंद सिंह कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार लाठी पुस्तकालय अध्यक्ष मुकेश जोशी कार्यकारिणी सदस्य कविता कहार किशनलाल वर्मा रामनिवास मीणा अंकुर माथुर दुर्गा शंकर शर्मा एवं अधिवक्ता प्रकाश चंद भंडारी दिनेश भूत्तया सुनील गौतम औराक नैयर राजकुमार माथुर गिरधर गोपाल जुगराज गुर्जर उमेश आर्य मनीष जैन राजकुमार गौतम अशोक कुमार मीणा मनोज गौतम एवं परिषद के अन्य अधिवक्ता गण उपस्थित रहे