बाल दिवस पर स्वर्णप्राशन की ड्रॉप पिलाई

बाल दिवस पर स्वर्णप्राशन की ड्रॉप पिलाई

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
उपखंड क्षेत्र की गिलो की ढाणी में स्तिथ आयुर्वेद हेल्थ वेलनेस सेंटर पर आज बाल दिवस के मौके पर चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ.प्रियंका सामरिया ने समीपस्थ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं सहित अन्य ग्रामीण बच्चो को मन मस्तिष्क को मजबूत करने वाली स्वर्ण प्रशन की ड्रॉप पिलाई।उन्होंने बताया की आज पुष्य नक्षत्र भी था और इस दिन यह दावा पिलाने से फायदा दुगुना मिलता है। आज कुल 65 बच्चो को यह आयुर्वेदिक ड्रॉप पिलाई गई। यहां की परिचारक भतेरी देवी व उसके पति सुरेंद्र कुमार ने इस कार्य में अपना सहयोग दिया।
ब्लॉक आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ.राजेंद्र कुमावत ने क्षेत्र के अन्य आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों को आह्वान किया है कि वे भी अपने समय अनुसार बच्चो के सर्वागीन विकास में महती भूमिका निभाने वाली वआयुर्वेद की विशिष्ट रसायन के योग से बनी यह निरापद ड्रॉप 5 साल से 16 साल तक के विद्यार्थियों को सेवन जरूर करावे। डॉ.कुमावत ने बताया की बच्चो को पिलाया जाने वाला यह ड्रॉप इम्यूनिटी बूस्टर डोज का सा काम करता है और बढ़ती उम्र के बच्चो के शारीरिक व मानसिक विकास में भी मदद करता है।इतना ही नहीं इसका लगातार सेवन करने से त्वचा में चमक आती है और उसका रंग साफ दिखाई देने लगता है।इससे सीखने समझने की बुद्धि भी विकसित होती है।दूसरे शब्दों में स्मरण शक्ति तेज होने लग जाती है।