गंगापुर स्टेशन पर एडीआरएम ने किया संयुक्त निरीक्षण

कोटा। अपर मंडल रेल प्रबन्धक आर आर के सिंह ने दिनाँक 15 फरवरी को गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन पर दुर्घटना राहत गाड़ी, मेडिकल राहत वैन, क्रू लॉबी, रनिंग रूम एवं सवाईमाधोपुर के रनिंग रूम का त्रैमासिक संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विनोद कुमार मीना-वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी कोटा, मुकेश दुबे-वरिष्ठ मंड़ल यॉन्त्रिक अभियन्ता (फ्रेट) एवं अन्य अधिकारीगण साथ में उपस्थित रहे। निरीक्षण में दुर्घटना राहत गाड़ी, मेडिकल राहत गाड़ी के उपकरणों की कार्यप्रणाली एवं कार्यशीलता की जाँच की।

रेल संरक्षा में सुधार एक सतत् प्रक्रिया है और इसमें सुधार के लिए निरंतर प्रयास किए जाते हैं। संसाधनों के रखरखाव, संरक्षा प्रक्रिया और प्रणालीगत दोषों में कमजोर क्षेत्रों की पहचान करने और दुर्घटनाओं को रोकने के तरीके और साधन प्रदान करने की दृष्टि से बुनियादी ढांचों का नियमित अंतराल पर यह संयुक्त निरीक्षण किया जाता है।