अभिभाषक परिषद बुंदी ने दिया ज्ञापन

अभिभाषक परिषद बुंदी ने दिया ज्ञापन

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

बूंदी 19 अक्टूबर, अभिभाषक परिषद के अध्यक्ष आनंद सिंह नरूका के नेतृत्व में अभिभाषक परिषद बूंदी ने जिला कलेक्टर के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर मुकेश चौधरी को ज्ञापन दिया
मांग की कि अदालत परिसर में खराब हो रहे रोड को तत्काल सही कराया जावे और अदालत परिसर में नियमित रूप से सफाई हो और पॉइंट बनाकर कचरा पात्र रखवाया जाये एवं अदालत परिसर में लगातार आ रही पार्किंग की समस्या का शीघ्र अति शीघ्र समाधान कर पार्किंग व्यवस्था सुव्यवस्थित की जावे ज्ञापन देने में परिषद के सचिव मुकेश शर्मा उपाध्यक्ष राजीव लोचन गौतम सीनियर अधिवक्ता रंग बल्लभ चतुर्वेदी पुस्तकालय अध्यक्ष मुकेश जोशी रियाजुद्दीन अंसारी हनीफ अंसारी नारायण सिंह हाडा अशोक मीणा नगेन्द्र सिंह हाडा आदि अधिवक्ता गण उपस्थित रहे