अधिवत्ताओ ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया

डीग, बार एसोसिएशन डीग की ओर से दिनांक 19 फरवरी 2024 को अधिवक्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया । इस अवसर पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष करतार सिंह खटाना ने कहा कि सीकर के लक्ष्मणगण प्रकरण में राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा बार अध्यक्ष प्यारे लाल मीणा को नोटिस जारी कर तलब किया जाने से राजस्थान ही नहीं बल्कि संपूर्ण देश के अधिवक्ताओं में गहरा रोश व्याप्त है। इस अवसर पर एडवोकेट विमलेश कुमार ने कहा कि 16 फरवरी को सीकर में जो संघर्ष समिति का गठन हुआ ।

संघर्ष समिति ने जो निर्णय लिया उसकी पालना में हम खड़े रहने का डीग  बार एसोसिएशन ने निर्णय लिया ।हमारी बार एसोसिएशन  संघर्ष समिति का पूर्ण रूप से समर्थन करती है, इस प्रकरण  में डीग सभागार में मीटिंग बुलाई गई और उसमें सीनियर अधिवक्ताओं ने अपने विचार रखें । एडवोकेट बदन सिंह ने कहा कि हमें संघर्ष समिति का पूर्ण रूप से समर्थन करना चाहिए । अनिल कुमार गुप्ता एडवोकेट ने कहा की राजस्थान हाई कोर्ट के द्वारा लक्ष्मणगढ़ अध्यक्ष के खिलाफ जो प्रसंज्ञान लिया गया। उस प्रसंज्ञान के खिलाफ सभी एडवोकेटस विरोध करते हैं।

इस अवसर पर कृष्ण विजय एडवोकेट, सुनील शुक्ला एडवोकेट, कौशलेंद्र एडवोकेट, सुरेंद्र गुर्जर एडवोकेट, मानसिंह एडवोकेट, भारत सिंह एडवोकेट ,रमेश चंद एडवोकेट, प्रवीण चौधरी एडवोकेट उपेंद्र एडवोकेट जयप्रकाश एडवोकेट,कपिल गुर्जर एडवोकेट, किस्सो राम एडवोकेट, हरीश जैन एडवोकेट, सतपाल एडवोकेट आदि डीग बार एसोसिएशन के अधिवक्ता उपस्थित हुए।