संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी
अभिभाषक परिषद बूंदी के अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि बसोली पुलिस थाना के ग्राम काला कुआं में आदिवासी बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के आरोपियों की अभिभाषक परिषद बूंदी का कोई भी सदस्य पैरवी नहीं करेगा, शर्मा ने बताया कि बूंदी अभिभाषक परिषद इस मामले में पुलिस अधीक्षक जय यादव व उनकी पूरी टीम की प्रशंसा करता है जिन्होंने कम समय में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया ,उन्होंने इस मुकदमे को ऑफिसर स्कीम में लेते हुए जल्द हत्यारों को सजा दिलाने की मांग की है।