कोट बांध पर 3 साल बाद फिर चली चादर
शाकंभरी की पहाड़ियों में जोरदार बरसात
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
शाकंभरी की पहाड़ियों में जोरदार बरसात के बाद कोट बांध पर 3 साल बाद पहली बार चादर चलने का नजारा देखने को मिला l इससे पहले साल 2019 में कोट बांध पर चादर चली थी l हर साल लोगों को इसका लबालब भरने का इंतजार था l शनिवार को देर रात की हुई झमाझम बारिश के बाद कोट बांध लबालब भरने के बाद चादर चलने लगी है l हमारे उदयपुरवाटी संवाददाता ने कोट बांध पर चादर चलने के नजारे को अपने कैमरे में कैद किया l बताया जा रहा है कि कोर्ट बांध पर चादर चलने के बाद चिराना की पहाड़ियों में भी झरने चलने लगे हैं l कोट बांध पर चादर चलने के बाद बांध का नजारा देखने के लिए लोग वहां पहुंच रहे हैं l वैसे कोट बांध पर सुरक्षा के लिए उदयपुरवाटी पुलिस प्रशासन की तरफ से पुलिस के जवान पूरी तरह से मुस्तैद हैं l