44 साल बाद शोजी को मिली खातेदारी, 14 खातों का हुआ सहमति से विभाजन

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी |

सफलता की कहानी
ग्राम पंचायत मोडसा सोमवार को शिविर आयोजित हुआ। शिविर के अन्तर्गत 6 रास्ते के प्रकरणों का निस्तारण किया गया और 10 गैर खातेदारों को खातेदारी अधिकार का अधिकार दिया गया। शिविर प्रभारी नैनंवा श्योराम ने बताया कि अभियान के दौरान शोजी को 44 वर्षो बाद मिली खातेदारी तो उनकी खुशी का ठिकाना ना रहा। इसके अलावा 14 खातों का आपसी सहमति से विभाजन हुआ, 132 नामान्तरण स्वीकृत हुए एवं 561 राजस्व खातों में शुद्धिकरण किया गया।
उक्त प्रकरणों को निस्तारण करने के बाद ग्रामीणों व लाभार्थियों द्वारा खुशी जाहिर करते हुए राज्य सरकार का धन्यवाद किया।