आजादी के 71 साल बाद हिंडोली-नैनवा क्षेत्र का हुआ सर्वांगीण विकास - खेल राज्य मंत्री

-देई में विकास कार्यों की राज्य मंत्री चांदना ने रखी आधारशिला 

बूंदी, 5 अक्टूबर। युवा मामले, खेल तथा सूचना एवं जनसंपर्क राज्यमंत्री श्री अशोक चांदना ने कहा कि आजादी के 71 साल बाद पिछले पांच वर्षों में हिंडोली-नैनवा क्षेत्र का सार्वंगीण और चहुंमुखी विकास सुनिश्चित हुआ है। श्री चांदना बुधवार को देई में आयोजित विकास कार्यों के  शिलान्यास समारोह में आमजन को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खेलों के विकास के लिए स्टेडियमों का निर्माण करवाया गया हैं। इनमें हिण्डोली और नैनवां में स्टेडियम का निर्माण पूरा हो चुका है और देई में अब स्टेडियम बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि देई नगरपालिका का योजना बनाकर विकास किया जा रहा है। देई में चिकित्सा सुविधाओं के लिए सामुदायिक अस्पताल में बेडों की संख्या को बढ़ाकर 60 कर दिया गया है।

श्री चांदना ने कहा कि हिण्डोली-नैनवां में सड़कों का जाल बिछाया गया है। हर क्षेत्र में हो रहे सड़क निर्माण से आमजन को सुगम यातायात की सुविधा मिल रही ळै। उन्होंने कहा कि जैतपुर-खटकड़ सड़क बनने से क्षेत्रवासियों को राहत मिली है। उन्होंने कहा कि विकास में अब तक जो कमीं रही थी, उसको पंाच सालो में पूरा करने का हर वंभव प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि ढाई हजार करोड़ के कार्यों से हिण्डोली-नैनवां क्षेत्र की सूरत अब बदल रही है।

उन्हांेने कहा कि क्षेत्र का कोई भी बच्चा उच्च शिक्षा से वंचित नहीं रहे इसके लिए शिक्षा बेहतर प्रबंध किए गए हैं। आजादी के 71 सालों में यहां एक सरकारी कॉलेज नहीं था, वर्तमान में नैनवा और हिंडोली तहसील में 7 राजकीय कॉलेज स्थापित हो गए हैं।  उन्होंने कहा कि सभी वर्गों  को आरक्षण की सुविधा है। इसका लाभ प्राप्त करने के लिए शिक्षा की महत्ती आवश्यकता है। निर्धन परिवारों के बच्चों के लिए शिक्षा के समुचित प्रबंध कर दिए हैं। शिक्षा में क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि बीते पांच सालों में 37 उच्च माध्यमिक विद्यालयों का निर्माण किया गया है।  इनमें कई पंचायतें ऐसी है, जिनमें 3-3 उच्च माध्यमिक विद्यालय है। शिक्षा ही व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का माध्यम है।

इस अवसर पर राज्यमंत्री श्री चांदना ने देई में 1.75 करोड़ की लागत उपतहसील भवन, 3.55 करोड लागत की देई से मोडसा सड़क तथा 4.78 करोड़ लागत की देई पेयजल परियाजना की आधारशिला रखी। कार्यक्रम में कार्यक्रम में जिला प्रमुख चन्द्रावती कंवर, पूर्व विधायक सीएल प्रेमी, ओम प्रकाश जैन, वार्ड पार्षद मयंक जोशी राम अवतार शर्मा जिला परिषद सदस्य, लक्ष्मण बैरवा, रामनारायण मीणा आदि मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने पहली बार देखा पोलो मैच...
बूंदी जिले के देई गांव के लोगों ने घोड़ों को सवारी करते या शादियों में दूल्हे को बैठे हुए तो खूब देखा था, लेकिन बुधवार को पहली बार घोड़ों से खेलते हुए देखा और वो भी अपने विधायक और प्रदेश के खेल मंत्री अशोक चांदना को। मौका था देई में स्टेडियम लोकार्पण का। इस अवसर पर पोलो के प्रदर्शनी मैच का आयोजन किया गया, जिसे देखने के लिए हजारों की तादाद में लोग जुटे। कभी सिर्फ राजा-महाराजाओं तक सीमित रहने वाले इस महंगे खेल को राजस्थान के युवा खेल मंत्री अशोक चांदना ने ठेठ गांव तक पहुंचा दिया। पहली बार घोड़ों पर बैठकर खेले जाने वाले अनूठे खेल को देख लोग खूब रोमांचित दिखाई दिए और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

देई में अशोक चांदना वर्सेस बूंदी टीम के मध्य पोलो मैच खेला गया। जिसके अंतर्गत अशोक चांदना टीम ने बूंदी टीम को 5-3 से पराजित किया।