अतुल्य संसार
जयपुर।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर राज्य सरकार ने उषा शर्मा को केंद्र सरकार से प्रतिनियुक्ति समाप्त कर राजस्थान कैडर में वापस बुला लिया है। इसके संबंध में केंद्र सरकार ने उनकी प्रतिनियुक्ति समाप्त करने के आदेश भी जारी कर दिए हैं। उषा शर्मा केंद्र में यूथ अफेयर्स विभाग की सचिव पद पर कार्यरत थी।
निरंजन आर्य को आरपीएससी का चेयरमैन बनाए जाने की कवायद हुई तेज
ऐसा माना जा रहा है कि 31 जनवरी को वे मुख्य सचिव का कार्यभार ग्रहण कर लेंगे। मौजूदा मुख्य सचिव निरंजन आर्य को राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद दिए जाने की कवायद तेज हो गई है। ऐसा माना जा रहा है कि उनकी पत्नी को इस्तीफा दिलाया जा सकता है। अगर वह इस्तीफा नहीं देती है तो प्रदेश की इतिहास में यह पहला अवसर होगा जबकि आरपीएससी में चेयरमैन पति और पत्नी सदस्य के रूप में काम करेंगी।