Dausa News: कार सवार युवकों ने 20 ​​बर्षीय लडकी का किडनेप कर किया गैंगरेप, आरोपी फरार

दौसा न्यूज। राजस्थान के दौसा जिले में किडनेपिंग और  गैंपरेप का मामला सामने आया है। जहां दो यूवक कार में सवार होकर आये और 20 साल की युवती का अपहरण करके ले गये और उसके साथ गैंपरेप किया। रेप के बाद आरोपी पीडिता को घर के सामने पटककर चले गये और फरार हो गये।  घर पहुंची युवती की हालत देख घरवाले घबरा गए। युवती ने घटना के बारे में बताया तो घरवालों के होश उड़ गए। मामला सिकंदरा इलाके का 25 जनवरी की रात का है।

  पुलिस  की जानकारी के मुताबिक  पीड़िता किसी काम से 25 जनवरी को रात करीब 9 बजे बाहर गई थी। तभी उसी के  गांव के दो युवक महेंद्र और राजेश ने उसे पकड़ लिया और वहीं रेप करने का प्रयासा  किया। जब युवती ने विरोध में चिल्लाना शुरू किया तो उसका मुंह दबाकर कार में पटकर जंगल में ले गये जहां उसका रेप किया।   रात करीब 1 बजे दोनों आरोपी पीड़िता को उसके घर की तरफ ले आए और उसे पटक कर फरार हो गए। युवती जब देर रात घर पहुंची तो हालत देखकर परिजन भी घबरा गए। परिजनों को युवती ने आपबीती सुनाई जिसके बाद परिजनों ने मुकदमा दर्ज करवाया। फिलहाल दोनो आरोपी फरार हैं। 
सिकंदरा थाना इंचार्ज मनोहरलाल मीणा ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने दो युवकों पर आरोप लगाते हुए 26 जनवरी की शाम मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता का मेडिकल करवाया जाएगा। मामले की जांच मानपुर डिप्टी दीपक मीणा कर रहे हैं। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।