अग्रवाल समाज ने श्री अग्रसेन भवन मालवीय नगर में वैवाहिक परिचय सम्मेलन का कराया आयोजन

संवाददाता :- सुरेंद्र कुमार बिन्दल
जयपुर। आज दिनांक 26 जून रविवार 2022 को अग्रवाल समाज मालवीय नगर जयपुर द्वारा श्री अग्रसेन भवन के प्रांगण में युवक-युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया ।परिचय सम्मेलन में आगंतुकों से युवक-युवतियों के बायोडाटा प्राप्त किए गए। आगंतुकों को युवक-युवतियों की संकलित सूची संबंध तलाश करने हेतु उपलब्ध कराई गई । इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष ऋषि पाल अग्रवाल ,उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार जिंदल ,महामंत्री जितेंद्र अग्रवाल, वैवाहिक संयोजक गिरिराज तुरकाश वाला,सह संयोजक रजनीश अग्रवाल ,मनोज गर्ग ,केदारनाथ गोयल ,राजेंद्र कुमार गोयल ,सुरेंद्र बिंदल, एवं भारी संख्या मेंअग्र बंधु उपस्थित रहे। आगामी परिचय सम्मेलन 31 जुलाई 2022 को समाज भवन पर प्रातः 11:00 बजे से 2:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा