कृषि मंत्री ने हिण्डोली में रखी 45 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की आधारशिला
बूँदी, 5 अक्टूबर। कृषि मंत्री लाल चंद कटारिया ने गुरूवार को हिण्डोली में 45 करोड़ से अधिक की लागत 6 विकास कार्यों की आधारशिला रखी। कार्यक्रम में युवा मामले, खेल तथा सूचना एवं जनसंपर्क राज्यमंत्री श्री अशोक चांदना मौजूद रहे।
कृषि मंत्री श्री कटारिया ने 14.20 करोड़ लागत हिण्डोली कृषि महाविद्यालय, 11 करोड लागत के मिनी सचिवालय, 1.50 करोड़ लागत से बनने वाली कांस की अंातरी संपर्क सडक, 10.45 करोड़ लागत की हिण्डोली राजकीय आईटीआई, 7.70 करोड़ लागत की कृषि उपज मण्डी तथा 60 लाख रूपये लागत से बनने वाली हनुमान जी का झौंपडा संपर्क सड़क का शिलान्यास किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के तहत 33 लाभार्थियों को स्कूटी वितरण भी किया।
इस अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेटर दीपक चाहर, अंकित चौधरी, सतीष गुर्जर, लक्ष्मण बैरवा, दिनेश शर्मा, कुलदीप सिंह, धर्मराज मीणा, बलराम मीणा सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, ग्रामीणजन उपस्थित रहे।