Bundi : शीघ्र प्रारंभ होगा झुवासा हेड (बडून्दा) से ऐबरा सड़क निर्माण कार्य

ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा

बूंदी राजस्थान

 रायथल तहसील क्षेत्र की संभाग मुख्यालय कोटा से होगी दूरी कम- रामनारायण मीना

बूंदी 09जुलाई। बजट वर्ष 2023-24 में स्वीकृत करवाये गये झुवासा हेड बडून्दा से ऐबरा के मध्य सड़क निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा। यह जानकारी देते हुए विधायक मीना ने बताया कि विधान सभा के माध्यम से विशेष प्रयास करके स्वीकृत करवायी गयी बडून्दा- ऐबरा सड़क की एकल निविदा होते हुए भी स्वीकृत हो गई है, ताकि सड़क निर्माण कार्य में विलंब नहीं हो। इससे रायथल तहसील क्षेत्र की आमजनता को उनके अनुरोध पर मुख्य मंत्री अशोक गहलोत द्वारा स्वीकृत किये गये उक्त कल्याणकारी सड़क निर्माण कार्य का शीघ्र लाभ मिल सकेगा ।
उक्त महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण होने पर रायथल तहसील मुख्यालय की कोटा संभाग मुख्यालय से दूरी 40-50 किलोमीटर से कम होकर मात्र 28 किलोमीटर रह जाएगी। जिससे आमजन एवं प्रशासनिक दृष्टि से समय एवं धन की बचत होगी तथा इस क्षेत्र के सामाजार्थिक विकास को भी बढ़ावा मिल सकेगा। इस सड़क के निर्मित होने के पश्चात् अलग-थलग एवं दूरस्थ आबाद ऐबरा, बडून्दा, अंथडा, बन का खेड़ा, झुंवासा आदि दर्जनों ग्रामों का संभाग, जिला एवं तहसील मुख्यालयों सहित प्रमुख नगरों से सीधा जुड़ाव हो सकेगा।
इस सड़क निर्माण बाबत रायथल क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए राजस्थान के मुख्य मंत्री अशोक गहलोत, सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजनलाल जाटव तथा पीपल्दा विधायक रामनारायण मीना का आभार व्यक्त किया है।
खुशी एवं आभार प्रकट करने वालों में रायथल सहकारी पूर्व अध्यक्ष महावीर मीना जिला परिषद् सदस्य अनिता मीना, सरपंच ग्राम पंचायत रायथल शिमला मीना, सरपंच ग्राम पंचायत ख्यावदा महावीर मीना सरपंच ग्राम पंचायत रिहाणा मोहनलाल बैरवा, सरपंच ग्राम पंचायत अजेता जगदीश मीना, सरपंच ग्राम पंचायत खटकड़ भवानीशंकर मीना, सरपंच ग्राम पंचायत बम्बोरी कुलदीप सिंह, सरपंच ग्राम पंचायत अंथड़ा संतोष धाकड़, सरपंच ग्राम पंचायत भैरूपुरा औझा,रचना मीना, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चेतराम मीना, उप प्रधान रामहेत बैरवा, पंचायत समिति सदस्य प्रेमबाई बैरवा, रामस्वरूप मीना, कांग्रेस नेता गोबरीलाल गूजर, मथुरालाल गूजर ठेकेदार, हनुमान सिंह भाकल पूर्व जिला परिषद् सदस्य, पूर्व सरपंच रायथल ओमप्रकाश मीना, पूर्व सरपंच अजेता लक्ष्मण सिंह, पूर्व सरपंच बम्बोरी कजोड़ मीना, पूर्व सरपंच रामचन्द्र मेघवाल, दुर्गालाल कोली जिलाध्यक्ष गुर्जर महासभा, राजाराम मीना युवा कांग्रेस नेता, कालूलाल जी मेम्बर, बुद्धिप्रकाश युवा नेता रायथल, सत्यनारायण मेम्बर, भीमराज महासचिव कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ, अणदीलाल बम्बोरी, किसान नेता श्यामबिहारी शर्मा जखाना, हजारी लाल मीना ऐबरा, पूर्व सरपंच जोगेन्द्र सिंह आदि जनप्रतिनिधि शामिल है।