जिले को प्रथम पायदान पर लाने का लक्ष्य रखें-जिला कलक्टर

जिले को प्रथम पायदान पर लाने का लक्ष्य रखें-जिला कलक्टर

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा 
बारां कोटा संभाग

बारां, 2 जनवरी। जिला कलक्टर नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि नववर्ष में सभी विभागों को उत्साह व संवेदनशीलता से कार्य करते हुए वांछित विभागीय लक्ष्यों को पूर्ण करने का संकल्प लेते हुए जिले को विकास के विभिन्न आयामों के तहत प्रथम पायदान पर लाना है।
जिला कलक्टर आवश्यक सेवाओं संबंधी सप्ताहिक बैठक में अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए निर्धारित लक्ष्यों को तय समयावधि में प्राप्त करने की बात कही। कलक्टर ने कहा कि राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर जन शिकायतों के निस्तारण में जिला दूसरे स्थान पर आ गया है, जो बेहतर स्थिति है लेकिन हमें जन परिवादों का शिघ्र निस्तारण कर प्रथम पायदान पर बने रहना है। बैठक में आवश्यक सेवाओं बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य से संबंधित विभागों के कार्याें की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही मुख्यमंत्री बाल-गोपाल योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क यूनिफॉर्म वितरण योजना, मिड-डे-मील, मनरेगा और मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में कार्यों एवं प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग के आदेश भी दिए गए। बैठक में जिला परिषद सीईओ कृष्णा शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।