अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने राज्य की मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा को पत्र लिखकर राज्य के कर्मचारी एवं पेंशनरों को 4% महंगाई भत्ता एवम् बोनस शीघ्र देने की मांग की

बूंदी 19 अक्टूबर। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के संरक्षक पुरुषोत्तम पारीक एवं जिला अध्यक्ष सत्यवान शर्मा ने राज्य की मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा को पत्र लिखा है और पत्र में कहां है कि केंद्र सरकार ने केंद्र के कर्मचारी एवं पेंशनरों को चार प्रतिशत महंगाई भत्ता एवम् बोनस देने की घोषणा की है राज्य सरकार एवं अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के बीच हुए समझौते के अनुसार जैसे ही केंद्र सरकार महंगाई भत्ते की घोषणा करती है उसी तर्ज पर राज्य सरकार को महंगाई भत्ते की घोषणा करनी चाहिए केंद्र सरकार ने 4% महंगाई भत्ते की घोषणा कर दी है, तो श्रीमती उषा शर्मा ,मुख्य सचिव राजस्थान सरकार को चाहिए कि वह तत्काल राज्य के कर्मचारी एवं पेंशनरों को चार प्रतिशत महंगाई भत्ता एवम बोनस के  भुगतान  की शीघ्र घोषणा करें उक्त मांग पर  राजस्थान पंचायती राज एवं शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष गोपाल मीणा ,ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष रामप्रसाद गोचर, राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक संघ के जिला अध्यक्ष एवं महासंघ के मंत्री सुरेंद्र सिंह सोलंकी ,  राजस्थान अधीनस्थ कर्मचारी संघ के सुरेंद्र कुमार मीणा,राजेश गौत्तम, जिलाध्यक्ष राजस्थान पंचायती राज अतिरिक्त एवम् सहायक विकास अधिकारी संघ आदि ने सहमति प्रकट की।इस घोषणा से राज्य में चल रही चुनाव आचार संहिता से कोई लेना-देना नहीं है यह एक सतत प्रक्रिया है।