भरतपुर, राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) भरतपुर के जिला कार्यकारिणी की निर्वाचन प्रक्रिया जिला निर्वाचन अधिकारी देवकीनंदन सुमन के मार्गदर्शन में और पर्यवेक्षक दिनेश कुमार स्वर्णकार, नवलकिशोर शर्मा, रास बिहारी के सानिध्य में आयोजित की गई। जिला कार्यकारिणी में सर्वसहमति से कृष्ण कुमार कौशिक को सभाध्यक्ष, उप सभाध्यक्ष - कमलसिंह तंवर, लाखनसिंह जघीना को जिला अध्यक्ष, नरेंद्र पाल शर्मा को जिला मंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष - अनिल कुमार शर्मा , पुष्पा शर्मा को महिला मंत्री , जितेन्द्र सिंह- उपाध्यक्ष (मा.शि.), उपाध्यक्ष (प्रा.शि.)-ओमप्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष (पुरुष)-रामसिंह गुर्जर, उपाध्यक्ष महिला-मायादेवी, गोविंद माधव पाण्डेय उपाध्यक्ष (संस्कृत शिक्षा) कोषाध्यक्ष - सतीश चन्द्र दीक्षित को निर्वाचित किया गया । इसके अतिरिक्त सचिव मा.शि. - ज्वानसिंह, सचिव प्रा. शि. - खुशवीरसिंह, मनीष भारद्वाज -अति.मंत्री) अध्यापक सदस्य-रामेश्वर गुर्जर, व.अ. सदस्य- दीपक पाण्डेय , प्राध्यापक सदस्य-मुरारी लाल शर्मा, प्रधानाचार्य सदस्य- मनमोहन शर्मा, सेवानिवृत्त शिक्षक प्रतिनिधि- रामकिशन गुर्जर, प्रबोधक सदस्य- जगदीश प्रसाद को निर्वाचित किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया के बाद निर्वाचन अधिकारी देवकीनंदन सुमन द्वारा सभी नवदायित्ववान कार्यकर्त्ताओं के नामों की घोषणा की गई । सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं को शपथ ग्रहण कराते हुए उनको माला-साफा पहनाकर स्वागत और शुभकामनाएं प्रेषित की गई।