ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड माल का खेड़ा के सभी वार्ड निर्विरोध निर्वाचित हुए
मांडलगढ़ उपखंड के माल का खेड़ा में ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड 29 नवंबर को 8 दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिय आवेदन आमंत्रित किया गया जिसमे सभी वार्ड निर्विरोध निर्वाचित हुए
व्यस्थापक भूरा लाल जी ने बताया की कुल 17 आवेदन प्राप्त हुए जिसमे से 3 आवेदन कमी के कारण खारिज हो गए जिनसे 14 आवेदन रहे जिसमे 2 दावेदारों ने अपने नामांकन वापस लिया जिससे से माल का खेड़ा सहकारी समिति में सभी वार्ड सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए वार्ड 1 से मनोज मीणा,वार्ड 2 से वेदराज गुर्जर,वार्ड 3से सोनू झंवर, वार्ड 4 से शोभराज सिंह,वार्ड 5 प्रह्लाद गुर्जर,वार्ड 6 से ऊंकार बलाई,वार्ड 7 से नंद लाल गुर्जर,8 से दुर्गेश कुमार,वार्ड 9 से निर्मल लड्डा,10 से कैलाश बलाई,11 से आशा कंवर,12 पप्पू बंजारा, निर्विरोध निर्वाचित हुए और अध्यक्ष और उपा अध्यक्ष के लिय 8 दिसंबर को आवेदन लिय जायेंगे और चुनाव भी उसी दिन होगा
संवाददाता किशन सिंह चौहान मांडलगढ़