एक ही परिवार के तीनो भाई बने सीए।

एक ही परिवार के तीनो भाई बने सीए।

संवाददाता_बबलू सैनी

शीतला धाम शाहपुरा के निर्धन परिवार में जन्मे रमेश प्रजापति का तीसरा पुत्र भी बना सीए।

रमेश प्रजापति के बड़े पुत्र महेंद्र प्रजापत के सीए बनने के बाद दूसरा पुत्र कृष्ण प्रजापत वर्तमान में आईसीआई बैंक कोलकाता में कार्यरत है। दोनों भाइयों के प्रेरणा लेकर तीसरे भाई ने भी सीए उत्तीर्ण की।

इस अवसर पर शीतला धाम के पूर्व पार्षद एवं भाजपा नेत्री किरण शर्मा, दीवान बालिका विद्यालय के प्रधानाचार्य पवन जाट , वरिष्ठ समाजसेवी कालूराम माचीवाल, चोथू देवतवाल , राम किशोर जी , व विघ्नहर्ता फाउंडेशन के सचिव महावीर प्रजापति ने आज रमेश प्रजापति के निवास पर उनके तीनों का माल्यार्पण कर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। माता एवं पिता को शाल ओढ़ाकर तथा साफा पहनाकर सम्मान किया।
भाजपा पूर्व पार्षद किरण शर्मा ने बताया कि रमेश प्रजापत के परिवार ने कड़ी मेहनत और संघर्ष का फल उनके पुत्रों के सफल होने पर मिल रहा है तीनों पुत्रों के सीए बनने पर शीतला धाम एवं क्षेत्र में खुशी की लहर है। उपस्थित सभी सज्जनों ने शुभकामनाएं प्रेषित की।