Alwar: राजस्थान के अलवर जिले के एक गांव में लोगों ने हाथ से हैंडपंप उखाड़ दिया। उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग पूछ रहे हैं कि गदर फिल्म के हीरो सनी देओल की तरह हैंडपंप उखाड़ दिया। आए अब इस पूरे मामले को जान लेते हैं। जानकारी के अनुसार मामला अलवर के चिड़वा ग्राम पंचायत का है. कुछ दिन पहले रामगढ़ जिले में सरकारी हैंडपंप लगाए गए थे। गांव वालों ने उन्हें चलाकर देखा तो उसमें से पानी नहीं निकला, बल्कि हैंडपंप हिलने लगा। उसके बाद खुलासा हुआ कि ये हैंडपंप बिना ड्रिलिंग के नींव तैयार करने के बाद ही लगाए गए थे. जब लोगों को हजारों रुपये के घोटाले के बारे में पता चला तो उन्होंने अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कुछ नहीं हुआ।
मामला पंचायत समिति की आम बैठक में उठा, लेकिन अधिकारियों ने खानापूर्ति कर जांच के लिए कमेटी बना दी। उसके बाद भी कुछ नहीं किया गया। उसके बाद पंचायत समिति सदस्य व लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। विरोध की जानकारी एसडीएम तक पहुंची तो उन्होंने मामले की जांच के आदेश दिए।