Alwar Road Accident : अलवर में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, एक की मौत, हादसे में 20 श्रद्धालु हुए घायल

Alwar: राजस्थान के अलवर के बानसूर में नवरात्रों के दौरान माता मंदिर जाते समय संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर पलट गया. इस हादसे में एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आठ घायलों की हालत बिगड़ने पर जयपुर भेजा गया।

हादसे के बाद ट्रैक्टर सवार सभी लोग चीख पड़े और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को निजी वाहन से अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज किया गया. नवरात्र पर्व के दौरान लोग ट्रैक्टर से माता मंदिर जाते हैं। इस दौरान जब ट्रक गुजर रहा था तभी ट्रॉली ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गया। माता के दरबार में पहुंचने से पहले ही हादसे के बाद कस्बे में मातम छा गया और घायलों के परिजन बानसूर अस्पताल पहुंचे और सभी घायलों का हालचाल लिया.

वहीं 8 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जयपुर ले जाया गया. वहां के लोगों का कहना है कि श्रद्धालु एक ट्राली में बानसूर से कोटपुतली के सरुंद माता मंदिर जा रहे थे और हादसा गोरुड़ी गांव के पास हुआ. हादसे में एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई, जिसका शव मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं नवरात्रों में इस दुखद घटना के बाद मातम छाया है.