जयपुर। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने आज पंजाब चुनाव के लिए भाजपा के साथ गठबंधन की घोषणा कर दी है। अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस छोड़ते समय ही ऐसे संकेत दे दिये थे जिनसे पता पता चलाता था कि अमरिंदर सिंह भाजपा के साथ मिलेंगे या नई पार्टी की घोषणा करेंगे तो बीजेपी के साथ हाथ मिलेंगे।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ने दिल्ली में भाजपा नेतृत्व के साथ बैठक के बाद यह घोषणा की। उन्होंने भाजपा के पंजाब प्रभारी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को गले लगाते हुए तस्वीरें भी ट्वीट कीं।
सीटों का चयन बाकी
अमरिंदर सिंह ने संवाददाताओं से कहा, "हमारा गठबंधन भाजपा के साथ पक्का हो गया है। केवल सीटों के बंटवारे की बातचीत चल रही है। हम देखेंगे कि कौन कहां चुनाव लड़ेगा
उन्होंने कहा, "गठबंधन निश्चित रूप से 101 प्रतिशत चुनाव जीतेगा। आप इसे लिखित में ले सकते हैं।" गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक अलग पोस्ट में खुलासा किया कि सौदे को सील करने के लिए सात दौर की बातचीत हुई। वहीं संभावना है कि अकाली दल के पूर्व नेता सुखदेव सिंह ढींडसा भी इस गठबंधन में शामिल हो जायेंगे।
याद दिला दें कि कांग्रेस सरकार द्वारा कैप्टिन अमरिंदर को मुख्यमंत्री पद से हटाने के बाद अमरिंदर ने कांग्रेस से यह कहकर इस्तीफा दे दिया की कांग्रेस पार्टी ने उनका अपमान किया है। और इसके बाद से ही अमरिंदर सिंह ने 40 साल की अपनी पार्टी छोड़ने से पहले ही पंजाब में साझेदारी के लिए भाजपा के साथ बातचीत शुरू कर दी थी।