अतुल्य संसार
जयपुर ।
अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी सवाई माधोपुर के जिला सचिव धर्मराज सिगोर ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बताया है कि जो राजस्थान अपनी संस्कृति, कला, साहित्य पर्यटन और शांति सौहार्द के लिए प्रसिद्ध राज्य है, जहां अलग अलग जाति समुदाय, और धर्म वाले लोग बड़ी ही शांति पूर्वक तरीके से रहते है। वहां कुछ लोग जो जातीय दंभ से चूर है जो हमारे राज्य को जातीय असमानता का कलंक लगाना चाहते है, जो समाज में जातीय वैमनस्यता फैला रहे है वह कुछ लोग जो स्वयं को उच्च जाति का मानकर कमजोर वर्गों के लोगों के साथ आए दिन मारपीट, और अशोभनीय व्यवहार करते है, वह अनुसूचित जाति के लोगों को कभी मन्दिर में घुसने से कभी घोड़ी पर बैठ कर बारात निकालने कभी जमीन पर कब्जे के लिए और कई अन्य तरीकों से जातीय उत्पीड़न कर रहे है। और राज्य का नाम धूमिल कर रहे है जिससे राजस्थान कि पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खराब कर रहे है कि सर्वाधिक जाति वाद राजस्थान में है।