टोडरमल महाविद्यालय में मनाया आजादी का अमृत महोत्सव
एक वृक्ष गोद लेने व उसकी देखभाल करने की शपथ दिलाई
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
कस्बे में घूम चक्कर के पास स्थित टोडरमल महाविद्यालय के परिसर में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित महाविद्यालय परिसर में स्वयंसेवकों को एक वृक्ष गोद लेना होगा और उसकी देखभाल करने की शपथ दिलाई l इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ लिपिक प्रवीण शर्मा एवं कमलेश देवी ने स्वयंसेवकों को वृक्षारोपण की प्रासंगिकता एवं महत्व के बारे में जानकारी दी l राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ फूला राम कुमावत ने स्वयंसेवकों को वृक्षारोपण कार्यक्रम पर अपने विचार व्यक्त किए l डॉ कुमावत ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर में तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए प्रेरित किया l