टोडरमल पीजी महाविद्यालय में मनाया आजादी का अमृत महोत्सव
महात्मा गांधी की प्रासंगिकता विषय पर हुई निबंध प्रतियोगिता
महात्मा गांधी के विचारों की प्रासंगिकता से जीवन में प्रेरणा ले स्वयंसेवक……. पवन मिश्रा
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
कस्बे में घूम चक्कर के पास स्थित टोडरमल पीजी महाविद्यालय में दूसरे रोज भी आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत महाविद्यालय में स्वयंसेवकों के द्वारा भारत में महात्मा गांधी की प्रासंगिकता विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l निबंध प्रतियोगिता का निर्णय निर्णायक मंडल में महाविद्यालय सचिव पवन मिश्रा एवं व्याख्यातागणों के द्वारा किया गया l जिसमें प्रथम स्थान पर उर्वशी, द्वितीय स्थान पर संगीता कुमारी, और तृतीय स्थान पर मोनिका सैनी रही l सचिव पवन मिश्रा ने बताया कि महात्मा गांधी के विचारों की प्रासंगिकता से जीवन में स्वयंसेवकों को प्रेरणा लेनी चाहिए l इस अवसर पर व्याख्याता नरेश कुमावत ,सुधांशु शर्मा, राजेंद्र ढेनवाल, प्रकाश चंद शर्मा, सुमित असवाल, सज्जन कुमार, बाबूलाल सैनी, करतार सैनी ,माडूराम सैनी आदि ने महात्मा गांधी के विचारों से अवगत कराया l स्वयं सेवकों के अलावा राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ फूला राम कुमावत ने सभी का आभार व्यक्त किया ,l