अंकुश मीणा का नीट में हुआ चयन, रघुनाथपुरा गांव में खुशी का माहौल

अंकुश मीणा का नीट में हुआ चयन,
रघुनाथपुरा गांव में खुशी का माहौल

रघुनाथपुरा के लाल तूने कर दिया कमाल

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
उपखंड क्षेत्र के रघुनाथपुरा गांव के मीणा परिवार के अंकुश मीणा ने नीट 2022 परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त की है lउन्होंने ऑल इंडिया रैंक एस टी में 264 वी रैंक कर 720 में से 568 अंक प्राप्त किए हैं l वैसे तो अंकुश मीणा ने अपने पिताजी का भी इस सफलता का श्रेय बताया है लेकिन अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने दादा जगदीश प्रसाद मीणा को दिया है जिन्होंने हर कदम पर उनका मनोबल बढ़ाया l अंकुश मीणा ने बताया कि हमेशा पढ़ लिख कर आगे बढ़ने में उनके दादाजी का ही मार्गदर्शन उन्हें मिलता रहा है l समय-समय पर उचित मार्गदर्शन के लिए अपने बड़े भाई पवन कुमार मीणा का भी आशीर्वाद प्राप्त किया l सफलता की सूचना मिलते ही संपूर्ण मीणा परिवार एवं रघुनाथपुरा गांव में खुशी का माहौल छा गया l