मोहनस्वरूप पाराशर के मुख्य आतिथ्य में वार्षिकोत्सव मनाया

डीग, किशन लाल जोशी सीनियर सेकंडरी विद्यालय डीग में हर्ष उल्लास के साथ वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम  की अध्यक्षता तारा सिंह ने की तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  मोहनस्वरुप पाराशर, विशिष्ट अतिथि सुरेश चंद्र गुप्ता एवम  रमनलाल गोस्वामी रहे। विद्यालय की छात्राओं ने अनेक सुंदर।सांस्कृतिक प्रस्तुत किए । सत्र 2023 24 के लिए उपस्थित अनुशासन एन एस एस, और एनसीसी स्काउट खेल स्वच्छता इत्यादि गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पूर्व सत्र 2022-23 में बोर्ड परीक्षा परिणाम कक्षा 12 और कक्षा 10 के छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया । इस अवसर पर विद्यालय में दानदाताओं के रूप में भामाशाह बनकर तारा सिंह, मोहन स्वरूप पाराशर, रमनलाल गोस्वामी, सुरेश चंद्र गुप्ता एवं निहाल सिंह ने नगद राशि दान स्वरूप दी। प्रधानाचार्य ने अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम का संचालक रामेश्वर प्रसाद शर्मा द्वारा किया गया.