राजकीय प्राथमिक विद्यालय बलदेवपुरा (दौलाडा) में हुआ वार्षिक उत्सव का आयोजन
बूंदी 31जनवरी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार विद्यालयों में वार्षिक उत्सव के आयोजन के क्रम में राजकीय प्राथमिक विद्यालय बलदेवपुरा (दौलाडा) में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया।इसमें मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनवीर सिंह, अध्यक्षता सोना कुमारी सरपंच ग्राम पंचायत दौलाडा, व विशिष्ट अतिथि सोनू कुमार मेघवाल, मुस्तकीम अंसारी, अवधेश कुमार गौतम ग्राम विकास अधिकारी रहे। अतिथियों का स्वागत प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार शर्मा, श्रीमती राजकान्ता गुर्जर व श्री नरेंद्र गुर्जर द्वारा किया गया।
प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में छात्र छात्राओं के द्वारा नृत्य,नाटक, कविता सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अतिथियों द्वारा छात्र छात्राओं को पारितोषिक वितरण किया गया। प्रधानाध्यापक एवं कार्यरत अध्यापकों द्वारा अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।प्रधानाध्यापक एवं ग्राम वासियों की मांग पर कार्यक्रम में पधारे हुए अतिथियों के द्वारा विद्यालय विकास में यथोचित सहयोग देने की घोषणा की गई, साथ ही प्राथमिक विद्यालय से उच्च प्राथमिक विद्यालय में क्रमोन्नत करने की सक्षम पदाधिकारियों द्वारा राज्य सरकार मांग पहुंचाने का भी आश्वासन दिया। प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार शर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।