राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पहलवाडा में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह हुआ आयोजित
डीग, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पहलवाडा में जरखोड गौशाला सचिव सी.आर.चांडक के मुख्य आतिथ्य में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजित हुआ एवं विशिष्ट अतिथि पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी अजय मंगल ,सरपंच प्रतिनिधि , आर पी गिरीश शर्मा रहे।समारोह में अतिथियो को माला एवं साफा पहना कर सम्मान किया एवं प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक ने की एवं मंच संचालन अध्यापक पुष्पेन्द्र कुमार ने किया । विनायक दल फाउंडेशन के संस्थापक सुनील चाहर का भी माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने नृत्य ,नाटक के माध्यम से शानदार प्रस्तुति दी। इन्द्रजीत एवं जीतराम ने विद्यालय की गतिविधियों के बारे में बताया। सम्मान समारोह में मुन्ना लाल जिलाअध्यक्ष शिक्षक संघ (शेखावत),ज्ञान सिंह अध्यापक, लक्ष्मण दास महाराज,भोवल सिंह गुहाना,पदम शर्मा , यतेन्द्र, राजेन्द्र, मेघश्याम,अनसुईया, सुनील,लक्ष्मण आदि समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राओं सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।