भुवनेश्वरी पब्लिक स्कूलसायपुर में वार्षिकोत्सव व समारोह का आयोजन हुआ
जयपुर, भुवनेश्वरी पब्लिक स्कूल सायपुरा मे वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि रामराय शर्मा जमवारामगढ तहसील अध्यक्ष हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज समाजसेवी जन जन के लाडले राजनीति के गुरु सरपंच पति रूपेश चावंड का मंड रामेश्वर खेमका, दीपक चंद सैनी निदेशक न्यू रविन्द्र सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंदालाल सैनी निदेशक के डी एकेडमी हीरालाल शास्त्री संरक्षक स्कूल शिक्षा परिवार जमवारामगढ़ सुश्री पूजा शर्मा, सुश्री सुजाता मीणा ग्लोबल आईटीआई कंप्यूटर सेंटर के निर्देशक दीपक खेमका ने कार्यक्रम में भाग लिया।
विधालय के छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तूत कर आगन्तुकों का मनमोह लिया। विधालय के निदेशक सुरेश कुमार शर्मा ने सभी आगन्तुकों का माल्यार्पण कर साफा पहनाकर स्वागत किया । विधालय के सभी अध्यापक और अधयापिकाओ ने सभी आगन्तुकों का स्वागत किया । विधालय की छात्रा किरण, अनिता, मानसी, आयुष ने शानदार नृत्य किया।