दी बूंदी सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की वार्षिक साधारण सभा आयोजित
बूंदी, 22 सितंबर । बैंक का 66 वाँ एवं 67 वाँ वार्षिक अधिवेशन का आयोजन चित्तौड़ रोड स्थित एक निजी रिसॉर्ट में किया गया। आम सभा की अध्यक्षता प्रशासक एवं जिला कलेक्टर डॉ रविन्द्र गोस्वामी द्वारा की गई । आमसभा में बैंक प्रशासक द्वारा आम सभा में उपस्थित सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के समक्ष वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया । बैंक प्रशासक द्वारा बैंक की वित्तीय एवं आर्थिक विकास की स्थिति प्रस्तुत की गई। जिला कलेक्टर द्वारा सहकारी फसली ऋण से लघु एवं सीमांत किसानों के विकास में बैंक के योगदान की सराहना की गई।जिला कलेक्टर द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लोकतंत्र में भागीदारी बढ़ाने के लिए मतदाता सूचियों में नाम जुड़वाने व मतदान करने की अपील की गई। जिला कलेक्टर द्वारा किसानों से यूरिया के उचित उपयोग करने की सलाह दी।
बैंक प्रबंध निदेशक मुकेश मोहन गर्ग द्वारा आम सभा में बैंक की वर्ष 2021- 22 एवं 2022-23 की विकास कार्य योजना,अंकेक्षित लेखों एवं आय व्यय , वर्ष 2023- 24 का बजट प्रस्तुत किया गया , जिसका अनुमोदन आम सभा द्वारा किया गया। संचालन बैंक अधिशासी अधिकारी ऋतु सपरा द्वारा किया गया।
बैठक में उपस्थित सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने आम सभा में उपयोगी सुझाव प्रस्तुत किए तथा सहकारी समितियों में गोदाम निर्माण हेतु भूमि आवंटन की जिला कलेक्टर से मांग की गई। बैंक आम सभा में जिला सहकार संस्थान अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा, बूंदी क्रय विक्रय सहकारी समिति बूंदी के अध्यक्ष पवन बैरागी , नैनवा क्रय विक्रय सहकारी समिति के भैरूलाल राठौर, केशव क्रय विक्रय सहकारी समिति के चौथमल मीना सहित जिले की ग्राम सेवा सहकारी समितियों एवं अन्य समितियों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।