स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर के साथ नोकिया एक और स्मार्टफोन भारत में जल्द होगा लॉन्च

जयपुर। नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने पुष्टि की है कि वह जल्द ही भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी जिसे स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर के साथ पेश किया जायेगा। इस स्मार्टफोन का नाम Nokia XR20 होगा। आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन को इसी साल जुलाई में वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया जा चुका है। कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि स्मार्टफोन के प्री-ऑर्डर भारत में 20 अक्टूबर से शुरू होंगे। एचएमडी ग्लोबल ने आने वाले स्मार्टफोन के कुछ फीचर्स का भी खुलासा किया है जिसमें स्नैपड्रैगन 480 एसओसी, 6 जीबी रैम तक, 6.67 इंच का फुल-एचडी + डिस्प्ले और बहुत कुछ शामिल है।

Nokia XR20 के संभावित फीचर्स
वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए वेरिएंट के अनुसार, Nokia XR20 में 6.67-इंच का फुल-एचडी + डिस्प्ले आने की संभावना है। जैस की हमने बताया स्मार्टफोन के क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर दिये जाने की उम्मीद है। और यह 6 जीबी रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज के साथ पेश किया जायेगा जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के माध्यम से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। Nokia XR20 Android 11 पर चलेगा।
कैमरे की बात करें तो Nokia XR20 में डुअल-कैमरा सेटअप होगा जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर होगा। दोनों Zeiss सेंसर स्पीडवर्प मोड और एक्शन कैम मोड जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। सेल्फी के लिए, स्मार्टफोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है।

आगामी Nokia XR20 के 4,630 mAh की बैटरी से लैस होने की उम्मीद है जो 18 W वायर्ड चार्जिंग और 15 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।