राजस्थान कैबिनेट के विस्तार के लिए दिल्ली में मंजूरी, सचिन पायलट की बढ़ेगा कद गहलोत बैकफुट पर

जयपुर। राजस्थान में चल रहे कैबिनेट विस्तार को लेकर दिल्ली में आज मंजूरी मिल गई है। संभावना जताई जा रही है कि और पूर्व बागी नेता सचिन पायलट का इस विस्तार में ज्यादा दबदबा रहेगा। सूत्रों के अनुसार पता चला है कि पायलट गुट के कम से कम चार विधायकों को जल्द ही अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कैबिनेट में कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किए जाने की संभावना है।
बता दें कि महिने भर से राजस्थान में गहलोत और पायलट दोनों खेमों को के साथ कांग्रेस आलाकमान की बात चल रही थी। इससे पहले प्रदेश के प्रभारी अयज माकन भी वन—टू—वन विधायकों की राय जान चुके हैं। इस महीने की शुरुआत में, हरियाणा कांग्रेस प्रमुख कुमारी शैलजा और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने राज्य मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। लेकिन मुख्यमंत्री और सचिन पायलट अपनी अपनी मांगों को लेकर अडिग रहे और अभी तक मंत्री मंडल में विस्तार नहीं हो पाया।

लेकिन अब आला कमान ने मंत्रीमंडल के विस्तार की मंजूरी दे दी है। और यह स्पष्ट नजर आ रहा है कि गहलोत मंत्रीमंडल के कुछ सदस्यों को हटाया जा सकता है, माकन ने कहा था कि कुछ मंत्रियों ने राज्य सरकार छोड़ने और संगठन के लिए काम करने की इच्छा व्यक्त की थी।
गहलोत सहित, राजस्थान मंत्रालय में अब 21 सदस्य हैं और अब अधिकतम नौ मंत्रियों की जगह खाली है। इसी तरह, जिला स्तर पर पार्टी इकाइयों में रिक्तियां हैं।