जयपुर। रोहित शेठ्ठी द्वारा चलाये जाने वाला लोकप्रिय एडवेंचर-रियलिटी शो खतरों के 11 वें सीजन का खिताव अर्जुन बिजलानी ने अपने नाम कर लिया है। कल सीजन 11 के फिनाले का आयोजन किया गया जिसमें खिलाड़ी अर्जुन बिजलानी विजेता के रूप में घोषित किया गया। इस खिताब को जीतने के बाद लोकप्रिय टीवी स्टार ने कहा कि वह अपने पांच साल के बेटे अयान के लिए इसे जीतना चाहते हैं। बता दें कि बिजलानी को नागिन, मेरी आशिकी तुम से ही, मिले जब हम तुम और लेफ्ट राइट लेफ्ट जैसे टीवी शो में देखा जा चुका है।
खतरों के खिलाडी कलर्स चैनल का शो है, इसके 11वें सीजन को दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में शूट किया गया था। इस शो को रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किया गया था। इस खतरों के खिलाडी 11 वें सीजन को जीतने के बाद पीटआई से बात करते हुए अजुर्न ने कहा कि इस जीतने के बाद में बहुत खुश है। और ये जीतना इतना आसान नही रहा। अर्जुन कहा कि शो जीतकर बहुत अच्छा लग रहा है। केपटाउन में यह एक लंबी यात्रा थी। जब रोहित सर ने मेरे नाम की घोषणा की, तो मैं बेहद खुश था।"
उन्होंने कहा कि मैं वास्तव में यह खिताब अपने पांच वर्षीय बेटे अयान के लिए जीतना चाहता था। उसने मुझसे कहा था कि वह चाहता है कि मैं ट्रॉफी जीतूं। एक बच्चे के लिए यह बहुत बड़ी बात है।" बिजलानी ने कहा कि जब उन्हें शो के 11वें सीज़न के लिए संपर्क किया गया था, तो उन्हें संदेह था कि वे जीत पायेंगे या नहीं
अर्जुन के अलावा इस शो में कईं कलाकार फिनाले में मौजूद थे, जिनमें दिव्यंका त्रिपाठी, श्वेता तिवारी, विशाल आदित्य सिंह, गायक राहुल वैद्य और टीवी व्यक्तित्व वरुण सूद शामिल थे।