जैन विश्व भारती, डीम्ड विश्वविद्यालय के अर्जुन मेघवाल बने कुलाधिपति
लाडनूं
केन्द्रीय मंत्री
अर्जुनराम मेघवाल
को जैन विश्व भारती, डीम्ड विश्वविद्यालय लाडनूं का भारत सरकार की ओर से
कुलाधिपति मनोनीत किया गया है । मेघवाल ने आज लाडनूं स्थित जैन विश्व भारती पहुँच कुलाधिपति पदभार ग्रहण समारोह किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा अजा मोर्चा राजस्थान बीएल भाटी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंच नयी जिम्मेदारी मिलने पर कुलाधिपति को बधाई व शुभकामनाएँ दी।
कार्यक्रम में कुलपति बच्छराज दुग्गङ सहित विश्वविद्यालय का स्टाफ, छात्र, छात्राओं व शहर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही । सभी ने मेघवाल जी को बधाई दी।