संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी राज.
क्षेत्र के ग्राम सोरण व आसपास के किसानों को अमानक नकली खाद महंगी दर से बेचने के आरोपी को दबलाना पुलिस ने सोमवार शाम को गिरफ्तार कर लिया ।
पुलिस ने बताया कि दोपहर को हिण्डोली पुलिस उपाधीक्षक श्यामसुंदर विश्नोई दबलाना थाने पहुंचे ।जहां पर रविवार को सहायक कृषि अधिकारी शिवराज खटीक की रिपोर्ट पर जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि रविवार को डिटेन किया आरोपी हेमराज मीणा से पूछताछ की बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी नैनवां थाना क्षेत्र के भजनेरी गांव के कमलेश मीणा से खाद खरीदने की बात स्वीकार रहा है । पुलिस ने बताया कि हेमराज मीणा को भजनेरी निवासी कमलेश ने खाद उपलब्ध होने की बात कहीं एवं उसे ले जाने को कहा। जिस पर आरोपी गांव में गया एवं एक गाड़ी भर कर खाद ले कर आया व लोगों को महंगी दर से बेच दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को आवश्यक वस्तु अधिनियम और 420 के तहत गिरफ्तार कर लिया है।