सुमेर सिंह राव.
उदयपुरवाटी / गुढ़ागौड़जी
गुढ़ागौड़जी थनाधिकारी इंद्रप्रकाश द्वारा सरकारी स्कूल पोंख में चोरी करने के आरोपियों की तलाश हेतु एचसी 91 बनवारीलाल के नेतृत्व में टीम गठित कर रविवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी रोहिताश उर्फ चव्वनी पुत्र द्वारकाप्रसाद जाती नायक उम्र 23 साल निवासी पोंख व गोकुलप्रसाद पुत्र मालाराम जाति रैगर उम्र 60 साल निवासी पोंख को गुढ़ागौड़जी पुलिस ने धारा 454,380 में गिरफ्तार किया गया।गौरतलब है कि रविवार को रा उ मा वि के प्रधानाचार्य ने थाने में रिपोर्ट देते हुए बताया कि विद्यालय के खेल कक्ष का लॉक तोड़कर कुछ असामाजिक तत्व सामान चोरी कर ले गए है। ग्रामीणों की सूचना अनुसार कुछ खेल सामान बाईपास पोंख पर बिखरा पड़ा पाया गया।विद्यालय के अवलोकन के अनुसार बॉलीबाल, क्रिकेट बेट, बेडमिंटन रैकेट, तथा बहुत सा सामान गायब पाया गया जिसके बाद प्रधानाचार्य ने गुढ़ागौड़जी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई जिसपर पुलिस ने एक्शन लेते हुए 5 घण्टे में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।