पचलंगी के पटेल चौक में दुर्गा महोत्सव में जागरण में कलाकारों ने दिखाई कलाए

पचलंगी के पटेल चौक में दुर्गा महोत्सव में जागरण में कलाकारों ने दिखाई कलाए

राकेश सैनी

बाघोली।
पचलंगी की पटेल चौक में चल रही दुर्गा महोत्सव पर गुरुवार को चौथे दिन मां कूष्माण्डा देवी की पूजा अर्चना की गई। यजमान अंकुर बडसरा व उनकी धर्मपत्नी पूजा चौधरी द्वारा पूजा अर्चना की। महा आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। रात्रि को दुर्गा महोत्सव में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसने नीमकाथाना की जेके ग्रुप एंड पार्टी के कलाकारो ने एक भजन पेश किए गए। डांसर शानू शेखावत ने नृत्य पेश करें श्रोताओं को अनेक कलाए दिखाकर मनमोहित किया। दुर्गा महोत्सव 9 दिन तक चलेगा जिसमें रात्रि को नाटक, सांग व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जावेगे। इस दौरान अरविंद कुमार, प्रमोद शर्मा, मनोज बढ़ाना, राकेश बडसरा सहित कई भगत जन मौजूद रहे।