राजस्थान कांग्रेस नेतृत्व पर पूछा सवाल तो भडक गये मंत्री अशोक चांदना

जयपुर। राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना ने आज धौलपुर के एक राजकीय विद्यालय में कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के बाद मीडियाकर्मीयों ने अशोक चांदना से राजस्थान कांग्रेस के नेतृत्व को लेकर सवाल किये तो चांदना मीडियाकर्मी पर भडक उठे। 

दरअसल, अशोक चांदना ने पूछा गया कि आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव किसके नेतृत्व में लडा जायेगा तो इस सवाल पर चांदना भडक उठे और कहा कि इससे आपको क्या लेना देना, यह काम कांग्रेस पार्टी का है इस बात से आपको कोई लेना देना नहीं होना चाहिए। 

दरअसल मीडिया कर्मी ने चांदना के इस तरह से गुस्से हो जाने का कारण भी बाद में उजागर किया। एक रिपोर्ट में कहा गया कि धौलपुर में जब वे कार्यक्रम का उद्धाटन करके बहार आये तो वहां उपस्थित यूवाओं ने सचिन पायलट के नारे लगाने शुरू कर दिये और इस बात को लेकर चांदना के मन में जो टीस थी उसे चांदना ने मीडियाकर्मियों  पर निकाल दिया। 
बता दें कि राजस्थान में अगले साल चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में पायलट और गहलोत के बीच संशय बना हुआ है कि कौन मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा।