असम — मिजोरम सीमा विवाद नहीं हो रहा खत्म, असम के CM और अफसरों पर केस दर्ज

जयपुर। दो दिन पहले अमस के कछोर जिले की सीमा पर हुई हिंसक झड़प का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। विवाद सुलझने के बजाय बढ़ाता ही जा रहा है। कल मिजोरम पुलिस ने कोलासिब जिले के वैरेंगते नगर हुई हिंसा के मामले में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वसरमा सहित राज्य के सात अफसरों पर केस दर्ज किया है। जिनमें चार पुलिस अधिकारी और दो असम सरकार के उच्च अधिकारी शामिल हैं।

मिजोरम के पुलिस महानिरीक्षक जॉन एन ने जानकारी देते हुए बतया कि उपरोक्त लोगों के खिलाफ जानबुझकर हत्या का प्रयास, और खून खराबा किये जाने का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा हिंसक झड़प और फा​यरिंग के लिए असम के लगभग 200 अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी केस दर्ज करवाया गया है। सत्रों के मुताबिक असम के सीएम और अधिकारियों को 28 जुलाई को समन जारी किये गये थे।

जानें क्या है पूरा मामला

इस खूनी संषर्घ के बारे में मिजोरम का कहना है सोमवार को एक दंपती असम के जिले के रास्ते मिजोरम की तरफ आ रहे थे। और लौटते वक्त उनकी गाड़ी में पत्थरों और लाठियों से तोड़फोड़ की और विवाद इस कदर बढ़ गया कि नौबत फायरिंग तक जा पहुंची। और ​फायरिंग के दौरान पांच पुसिल कर्मियों की मौत हो गई और कईं लोग घायल हो गये। बता दें कि इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में भी दो बार दोनों राज्यों की सीमा पर आगजनी और हिंसा हुई थी। पहली बार 9 अक्टूबर को जब मिजोरम के दो लोगों को आग लगा दी गई थी।