विधानसभा आम चुनाव, 2023 जिले में नामांकन पत्र भरने के आखिरी दिन 30 उम्मीदवारों ने 40 नामांकन पत्र दाखिल किए
बूंदी, 6 नवम्बर। जिले में विधानसभा आम चुनाव-2023 के लिए नामांकन भरने के आखिरी दिन सोमवार को 3 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 30 उम्मीदवारों ने 40 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने बताया कि जिले में विधानसभा चुनाव के नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि 6 नवम्बर को हिण्डोली, बूंदी तथा केशोरायपाटन विधानसभा क्षेत्र से कुल 40 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। उन्होंने बताया कि बूंदी विधानसभा क्षेत्र में 14 उम्मीदवारों ने 18 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए हैं। इसी प्रकार केशोरायपाटन विधानसभा क्षेत्र के लिए 10 प्रत्याशियों ने 15 नामांकन तथा हिंडोली विधानसभा क्षेत्र के लिए 6 उम्मीदवारों ने 7 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए हैं। इनमें केशोरायपाटन तथा बूंदी विधानसभा क्षेत्र से दो प्रत्याशियों द्वारा पूर्व में भी एक-एक नामांकन दाखिल किया जा चुका है।
नाम निर्देशन पत्रों की स्क्रूटनिंग आज
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित राजस्थान विधानसभा आम चुनाव, 2023 के चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्रों की स्क्रूटनिंग 7 नवंबर होगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 9 नवंबर निर्धारित है। उन्होंने बताया कि मतदान 25 नवंबर को होगा तथा मतों की गणना 3 दिसंबर को होगी।