सहायक निर्देशक ने बालगृह का किया औचक निरीक्षण

संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी |

जिला बाल संरक्षण इकाई बून्दी सहायक निर्देशक श्वेता शर्मा ने आम्रपाली प्रशिक्षण संस्थान द्वारा संचालित ए पी एस निराश्रित बालगृह हिण्डोली का गुरुवार को औचक निरीक्षण किया ।
निरीक्षण के दौरान दस्तावेजो का अवलोकन किया गया निरीक्षण में बाल समिति , प्रबन्धक समिति, कर्मचारी उपस्थिति , छात्र उपस्थिति, पोषाहार ,हरि सब्जी, वार्षिक सामग्री ,एकल -ग्रुप काउंसलिंग ,चाय नाश्ता -अल्पाहार,बालगृह एस आर , रजिस्टरो को जांचा गया उसके बाद बच्चो की व्यक्तिगत पत्रावली , मेडिकल फाईल देखी गई उसके बाद बालगृह भवन का निरीक्षण किया गया जिसमें कक्षा- कक्ष ,शयन कक्ष, मनोरंजन कक्ष,परामर्श कक्ष , रसोईघर का निरीक्षण किया गया एवं ।निरीक्षण के दौरान डी सी पी यू संरक्षण अधिकारी गोविन्द कुमार गौतम ,अधीक्षक रामप्रकाश शर्मा को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।