संवाददाता विजयपाल सैनी
शाहपुरा जयपुर
शाहपुरा न्यूज - गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत से जूझ रहे लोगों को पानी मुहैया करवाने के उद्देश्य से एयू फाइनेंस बैंक ने नगरपालिका क्षेत्र के लिए निशुल्क जल रथ को हरि ओम दास जी महाराज के सानिध्य में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
टैंकर रणवीर सेवा समिति के कार्यकताओं की देखरेख में पेयजल किल्लत से जूझ रहे वार्डा में जाकर पेयजल वितरण करवाया जाएगा। पानी का टैंकर एक निश्चित स्थान पर खड़ा हो जाएगा, जहां से लोग पानी भरकर ले जा सकते है। एयू बैंक के राजस्थान सर्किल हेड सुल्तान राम जाट, रणवीर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष विजय चौहान ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में जहां भी पानी की समस्या हो वह समिति से में संपर्क करके पानी का टैंकर मंगवा सकते है। हरि ओम दास जी महाराज ने कहा कि गर्मियों के मौसम में पानी की सेवा करना सबसे बड़ी सेवा है। हर वर्ष एयू बैंक की ओर से निशुल्क पानी के टैंकर की व्यवस्था की जाती है।जिला महासचिव पूरणमल बुनकर,अमर सिंह,विनोद शर्मा,दीपक छीपा,धर्मपाल यादव, सीएम अटल,बिल्लू, राम सिंह, कैलाश स्वामी, प्रकाश बराला,एयू बैंक से मनोज यादव,संजय अग्रवाल,कमलेश मंडोलिया आदि मौजूद थे।