जयपुर। जर्मन कार निर्माता ऑडी ने भारत में नई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की है। इस कार का नाम है— Audi e-tron GT । इस कार के दो मॉडल लॉन्च किये हैं जिसमें एक ई-ट्रॉन जीटी और दूसरी आरएस ई-ट्रॉन जीटी है। बता दें कि ई-ट्रॉन एसयूवी और ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक के बाद भारत में जर्मन ऑटोमेकर की तीसरी यह तीसरी इलेक्ट्रिक कार है। जिसे कुछ महीने पहले लॉन्च किया गया था। इस कार का निर्माण जर्मनी में ऑडी बोलिंगर हॉफ फैसिलिटी में किया गया है। ऑडी ई-ट्रॉन जीटी को साल फरवरी में ग्लोबल रूप से लॉन्च किया था। ।ऑडी ई-ट्रॉन जीटी में 5-सीटर केबिन है जिसमें 12.3 इंच का वर्चुअल कॉकपिट कंसोल और 10.1 इंच का एमएमआई टचस्क्रीन डिस्प्ले है। आइसे इस कार की कीमत और फीचर्स को विस्तार से बताते हैं।
Audi e-tron GT की भारत में कीमत
ई-ट्रॉन जीटी इलेक्ट्रिक फोर-डोर कूपे के बेस क्वाट्रो वैरिएंट की कीमत ₹ 1.80 करोड़ से शुरू होती है। इसके टॉप मॉडल की कीमत ₹ 2.05 करोड़ है। कार का निर्माण जर्मनी में ऑडी बोलिंगर हॉफ फैसिलिटी में किया जाता है। ऑडी ई-ट्रॉन जीटी ने इस साल फरवरी में अपनी वैश्विक शुरुआत की।
Audi e-tron GT के फीचर्स
इस इलेक्ट्रिक कार में ग्रिल के बजाय सिग्नेचर ई-ट्रॉन पैटर्न पैनल है। इसमें ग्रिल के बजाय इलेक्ट्रिक कार स्पोर्ट्स सिग्नेचर ई-ट्रॉन पैटर्न पैनल, बोल्ड स्कल्प्टेड लाइन्स और बोनट पर एक बड़ा इंडेंटेशन दिया गया है। ऑडी ई-ट्रॉन जीटी 19-इंच के पहिये दिये गये हैं। जिसे एयरो ब्लेड्स के साथ 21-इंच के अलॉय तक बढ़ाया जा सकता है। पीछे की तरफ, कार में एंड-टू-एंड LED टेललैंप के साथ एरोहेड-शेप्ड LED लाइट सिग्नेचर मिलता है।