ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री की नरेंद्र मोदी से मुलाकात, व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर ध्यान केंद्रित

जयपुर। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पहली मंत्रिस्तरीय 2+2 वार्ता समापन हुआ जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर से आस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री से मुलाकता हुई । इसके कुछ घंटे बाद, ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री और महिला मारिस पायने और रक्षा मंत्री पीटर डटन ने शनिवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात कहा गया है।
प्रधान मंत्री कार्यालय ने बताया कि पीएम मोदी ने 2 + 2 संवाद के दौरान उत्पादक चर्चा के लिए ऑस्ट्रेलियाई गणमान्य व्यक्तियों की सराहना की,और कहा कि यह वार्ता दोनों देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक साझेदारी का संकेत है।

नरेंद्र मोदी ने twitter के माध्यम से कहा कि मंत्रियों @MarisePayne और @PeterDutton_MP से मिलकर खुशी हुई। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहली मंत्रिस्तरीय 2+2 वार्ता बहुत उपयोगी रही। मैं अपने मित्र @ScottMorrisonMP को हमारे राष्ट्रों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर ध्यान केंद्रित करने के लिए धन्यवाद देता हूं।

पीएमओ ने एक बयान में कहा है कि "बैठक के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की गई, जिसमें द्विपक्षीय रणनीतिक और आर्थिक सहयोग को आगे बढ़ाने की संभावनाएं, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के प्रति दोनों देशों का सामान्य दृष्टिकोण और ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय के मानव-सेतु के रूप में बढ़ते महत्व शामिल हैं। पीएम मोदी ने पिछले साल दोनों देशों के बीच स्थापित व्यापक रणनीतिक साझेदारी को तेजी से आगे बढ़ाने में ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री स्कॉट मॉरिसन की भूमिका के लिए अपनी प्रशंसा की है।