स्वतन्त्रता दिवस पर स्वायत्त शासन मंत्री करेंगे ध्वजारोहण, होंगे विविध कार्यक्रम कोटा 14 अगस्त।
स्वतन्त्रता दिवस पर स्वायत्त शासन मंत्री करेंगे ध्वजारोहण, होंगे विविध कार्यक्रम
कोटा 14 अगस्त।
ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
कोटा संभाग
स्वतंत्रता दिवस मंगलवार को जिलेभर में समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। जिला स्तरीय मुख्य समारोह महाराव उम्मेदसिंह स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा जिसमें मुख्य अतिथि स्वायत्त शासन मंत्री श्री शांति कुमार धारीवाल ध्वजारोहण करेंगे।
जिला कलक्टर ओपी बुनकर ने बताया कि मुख्य अतिथि द्वारा प्रातः 9.15 बजे जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व प्रातः 9.05 बजे शहीद स्मारक पर मुख्य अतिथि द्वारा पुष्प अर्पित किये जायेंगे। मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण कर परेड़ निरीक्षण एवं मार्च पास्ट की सलामी ली जायेगी। अतिरिक्त कलक्टर द्वारा महामहिम राज्यपाल के संदेश का पठन किया जायेगा।
समारोह में स्वतंत्रता सेनानी एवं युद्ध सैनिक वीरागंनाओं का सम्मान किया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। स्कूली विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक व्यायाम एवं सामूहिक गान की प्रस्तुति की जाएगी। एक हजार स्कूली विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक नृत्य का प्रदर्शन किया जायेगा। बैण्ड प्रदर्शन एवं राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन होगा।
दोपहर 1 बजे जेके पवेलियन स्थित क्रिकेट मैदान में जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि नगर निगम के मध्य क्रिकेट मैत्रीमैच का आयोजन किया जायेगा।
विभिन्न संस्थानों होगा ध्वजारोहण-
76वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को राजकीय कार्यालयों एवं विभिन्न संस्थानों में झण्डारोहण किया जाएगा। जिला कलक्टर निवास पर प्रातः 8ः05 बजे, जिला कलक्टर कार्यालय में प्रातः 8ः15 बजे, नगर विकास न्यास कार्यालय में प्रातः 8ः35 बजे झण्डारोहरण किया जाएगा।